Gramin Batmya

weather today Live

News

दिल्ली के सीएम और पंजाब के सीएम,मुंबई में मुलाकात की.

दिल्ली के सीएम और पंजाब के सीएम,मुंबई में मुलाकात की. 

दिल्ली के सीएम श्री. अरविंद केजरीवाल जी और पंजाब के सीएम श्री. भगवंत मान जी ने आम आदमी पार्टी के सहकारियों के साथ आज मुंबई में मुलाकात की। हमारे चर्चाविमश के बाद पत्रकार मित्रों से वार्तालाप किया। आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस बड़ी महत्त्वपूर्ण हैं। आज देश के सामने एक नई समस्या पैदा हुई है वह दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री जी ने अच्छी तरह से देखी है। यह विषय केवल दिल्ली का नहीं। हम मानते है की यह संसदीय डेमोक्रेसी बचाने का विषय है। क्योंकी जो आघात दिल्ली में हो रहा है वह संसदीय डेमोक्रेसी की व्यवस्था पर आघात हो रहा है। 

देश में प्रजातंत्र में चुनकर आयी हुई सरकार राज करेगी, निर्णय लेगी। यदी चुनकर आयी हुई सरकार को नजरअंदाज करने के प्रयास को कामयाबी मिल रही हैं तो यह समस्या सब के सामने है। हमे यहीं लगता हैं की इस समय आप कौनसी पार्टी के है, यहां की नीती क्या है इसपर बहस करने का समय नहीं हैं। यह समय प्रजातंत्र बचाने का हैं, संसदीय डेमोक्रेसी बचाने का हैं। आम जनता का वोट लेकर अपनी सरकार बनाने का अधिकार, आम जनता का वोट देने का अधिकार बचाने के लिए आज अरविंद केजरीवाल जी और भगवंत मान जी समर्थन माँगने यहां आए है। 

मुझे पुरा विश्वास है की महाराष्ट्र की जनता अरविंद जी ने दिये हुए सुझाव का समर्थन करेगी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी इसे पुरी तरह से मदद करेगी। यह सवाल दिल्ली या आम आदमी पार्टी का नहीं है। चुनकर आई सरकार को राज्य चलाने का जो अधिकार दिया है, उस पर हमले हो रहे हैं उसे बचाने का यह सवाल हैं। इस लिये अन्य राज्यों में जाकर भी हम उन्हें हमारे साथ आने का सुझाव दे सकते है। यह जिम्मेदारी कुछ हद तक हम भी उठाएंगे।

@ArvindKejriwal @BhagwantMann

@AamAadmiParty @SanjayAzadSln @raghav_chadha  @AtishiAAP

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: हे तुम्ही copy करू शकत नाही !