Bhagoria Festival 2024। भगोरिया हाट, Holi और मेलादा Time Table पढे।

Bhagoria Festival 2024 : महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश राज्य में 18 मार्च 2024 से छाएगा भगोरिया का उल्लास इन तीन राज्यो में अलग-अलग गांवों में लगेंगे भगोरिया हाट, Holi और मेलादा पुरी जानकारी पढे।

Bhagoria Festival । 18 मार्च 2024 से छाएगा भगोरिया का उल्लास

 

Bhagoria Festival 2024 : होली, भगोरिया और मेलादा

Bhagoria Festival 2024: शिरपूर ( ग्रामीण बातम्या प्रतिनिधि )। महाराष्ट्र,गुजरात और मध्य प्रदेश राज्य में भगोरिया हाट का उल्लास इस बार 18 मार्च से छाएगा। एक सप्ताह तक हर ग्राम में हाट बाजार के दिन भगोरिया मेले लगेंगे। भगोरिया मेले में हजारों की संख्या में लोग उमड़ेंगे। भगोरिया की शुरुआत इस बार सोलवन, आलीराजपुर, आजादनगर, बड़ा गुड़ा ग्राम से होगी। समापन भूगवाडा मेलादा होली ( मध्य प्रदेश ) और बारगुण्या मेलादा होळी ( मध्य प्रदेश ) के मेलादा से होगा।

Bhagoria Festival 2024
Bhagoria Festival 2024  Alirajpur


बता दें कि आदिवासी परंपरागत रूप से होली के एक सप्ताह पूर्व से भगोरिया लोक उत्सव यहां आयोजित होता है। स्त्री – पुरुष | लडके – लडकीया चाहे कोई कहीं भी हो, भगोरिया पर अपने राज्य में अपने गांव जरूर लौटता है।

 
Bhagoria Festival 2024
Bhagoria Festival 2024

 

आदिवासी लोक उत्सव में अद्भुत और बेहद प्राचीन आदिवासी संस्कृति के विविध रूप देखने को मिलते हैं। आदिवासी समाज जन संस्कृति के साथ – साथपारंपरिक वेशभूषा में लोक उत्सव में शामिल होते हैं। इस भगोरिया मेले मांदल की थाप और बांसुरी की सुरीली तान आयोजन में चार चांद लगा देती है। समूह में थिरकते हुए जब टोलियां निकलती हैं तो हर कोई झूमने लगता है।
Bhagoria Festival 2024 Photo
Bhagoria Festival 2024

 

Bhagoria Mela 2024 : भगोरिया सबसे खास

महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश राज्य में भगोरिया सबसे खास माना जाता है। इस भगोरिया को देखने के लीये देश-दुनिया से लोग आते हे और आदिवासी मूलनिवासी कि संस्कृति से रूबरू होने के लिए आते हैं। एक साथ तीन प्रांतों की संस्कृति के दर्शन होते हे भगोरिया इसलिए खास होता हैं। यही वजह है कि भगोरिया मेले में देश-विदेश से सबसे अधिक सैलानी देखने के लिए पहुंचते हैं।

 

Bhagoria Festival Dates 2024 : यह रहेगा खास

  • भगोरिया मेले में नए परिधान में ग्रामीण मेला स्थल पर आएंगे
  • भगोरिया में ढोल – मांदल व बांसुरी आदि की धुन बजेगी
  • भगोरिया युवक-युवतियां ड्रेस कोड फलियेवार रखेंगे
  • हर मेले में 20 से 50 हजार की उपस्थिति होने की संभावना
  • सात दिन तक लगातार चलेगा पर्व भगोरिया मेले
  • छह दिन तक रहेगे मेलादा होली 

Bhagoria Festival 2024 Time Table : 

जानिए कब और कहां पर लगेगा भगोरिया हाट 18 मार्च : से : 24 मार्च : तक रहेगा

  • 18 मार्च – सोलवन, आलीराजपुर, आजादनगर, बड़ा गुड़ा, शिरपूर में.
  • 19 मार्च – बाबदड, पलसूद,बखतगढ़, झाबुआ, सुळे, आंबा मे
  • 20 मार्च – धनोरा, कोडीद, चांदपुर, बरझर, बोरी, खट्टाली, खांबळे, मे
  • 21 मार्च – बलवाडी, बोराडी, राजपूर, फुलमाल, सोंडवा, जोबट में
  • 22 मार्च – वरला, सांगवी, मेणीमाता, मोहिदा, कठ्ठीवाड़ा, वालपुर, उदयगढ मे
  • 23 मार्च – पलासनेर, खेतिया, वैजापूर, नानपुर, उमराली, भोईटी मे
  • 24 मार्च – सेंधवा, पानसेमल, छकतला, सोरवा, आमखुट, झीरण, कनवाड़ा, कुलवट, रोहिणी मे
Bhagoria Festival । 18 मार्च 2024 से छाएगा भगोरिया का उल्लास
Bhagoria Festival 2024

Related News Post : Adivasi Bhagoriya Hat Story In Hindi

मेलादा होली का Time Table 2024  

जानिए कब और कहां पर लगेगा मेलादा होली  24 मार्च : से : 29 मार्च : तक रहेगा

1) 24 मार्च –

  • राजवाडी होळी, काठी मेलादा होली, सुरवाणी होली , मांडवी होली,- ( महाराष्ट्र )
  • बिलगाव मेलादा होली – ( महाराष्ट्र )
  • धावडी मेलादा होली 

2) 25 मार्च –

  • रोषमाळ बारागावी मेलादा होली , – ( महाराष्ट्र )
  • मोलगी होली,( महाराष्ट्र )
  • गणोर मेलादा होली , – ( महाराष्ट्र )
  • चोंदीपाडा मेलादा होली , – ( महाराष्ट्र )
  • बिलगाव मेलादा होली , – ( महाराष्ट्र )

3) 26 मार्च –

  • खरगोन मेलादा होली ( मध्य प्रदेश )
  • जामली होली ( महाराष्ट्र )
  • वांगरा मेलादा होली ( मध्य प्रदेश )
  • दुर्बड्या मेलादा होली – ( महाराष्ट्र )

4) 27 मार्च –

  • करणपुरा मेलादा होली ( मध्य प्रदेश )
  • नवागाव मेलादा होली ( मध्य प्रदेश )
  • वरखडी होली ( महाराष्ट्र )
  • जमना होली ( महाराष्ट्र )
  • शेमल्या मेलादा होली – ( महाराष्ट्र )
  • धनाजे बु. मेलादा होली – ( महाराष्ट्र )

5) 28 मार्च –

  • भूगवाडा होली ( मध्य प्रदेश )
  • बारगुण्या धनाजा होली ( मध्य प्रदेश )

6) 29 मार्च –

  • भूगवाडा मेलादा होली ( मध्य प्रदेश )
  • बारगुण्या मेलादा होली ( मध्य प्रदेश )

Conclusion

आशा है कि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई होगी। हमने तीन राज्यों में होने वाले त्योहारों और Time Table दी है, प्रिय पाठकों, यदि भगोरिया और मेलादा गाँवों के कोई नाम रह गया हैं तो कृपया नीचे टिप्पणी करके हमें बताएं। ताकि हम उस गांव का नाम फिर से प्रसारित कर सकें. और जादा से जादा मित्रो को शेअर करे.
और भी ऐसी कई सारी जानकारी चाहते हो, तो हमारे सोसिअल मिडिया के ग्रुप में जाकर जॉईन हो सकते हे. या आप अपने सोसिअल मेडिया का लिंक हमारे ग्रुप में जाकर शेअर कर सकते ? और अपना Channel फ्री में प्रमोशन कर सकते ?

Important Links

Notification       Click Here 
Official Website      Click Here 
Join Us On WhatsApp        Click Here 
Join Us On Telegram      Click Here 
Join Us On Facebook      Click Here 

By admin

One thought on “Bhagoria Festival 2024। भगोरिया हाट, Holi और मेलादा Time Table पढे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: हे तुम्ही copy करू शकत नाही !